कायमगंज: गांव झब्बूपुर के पास कार और बाइक की भिड़त में 2 युवक घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में अचरा मार्ग पर गांव झब्बूपुर के पास कार और बाइक की भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार गऊटोला निवासी 32 वर्षीय अवधेश पुत्र रतिराम और 28 वर्षीय बबलू पुत्र जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों युवक बाइक से थाना मेंरापुर क्षेत्र के गांव देवसनी में एक रिश्तेदारी में पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे वापस लौटते समय हादसा हुआ है।