बीसलपुर: पंचायत कर वापस लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, 6 नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रिश्तेदारी से पंचायत कर वापस लौट रहे कार सवार युवक पर बल्देवपुर के पास सामने से आधा दर्जन लोगों ने अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ पीड़ित की कार UP27DT1936 को रोक लिया और उसे बाहर निकाल कर धारदार हथियार से हमला कर दिया तथा मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ईंटों और डंडों से कार में तोड़फोड़ की जिससे कार में बैठे अन्य लोगों के भी चोटें आई