मुंगेर: मुंगेर में चैती छठ विसर्जन मेला देखने गया युवक 9 दिन से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका
Munger, Munger | Apr 9, 2026 मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र से एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। चैती छठ पूजा के विसर्जन के दिन मेला घूमने निकला 24 वर्षीय युवक बीते 9 दिनों से घर वापस नहीं लौटा है। युवक के परिजन उसकी सकुशल वापसी के लिए थाना से लेकर अन्य अधिकारियों तक गुहार लगा रहे हैं। वहीं पुलिस भी कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक य