पत्थलगांव: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों का विधायक ने किया भूमि पूजन
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान गम्हरिया मुख्य मार्ग से जतराटोली पहुंच मार्ग, झालटोली से घटगांव बस्ती मार्ग तथा बगडोलिया से प्यारेटोली बस्ती मार्ग निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।