जांजगीर: जिला पंचायत सभाकक्ष सहित ग्राम पंचायतों में 'दीदी के गोठ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित 'दीदी के गोठ' के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को विशेष एपिसोड का प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र।