हेरहंज: पचफेड़ी गांव के पास कोयला लदा हाईवा पलटा, बाल बाल बचे चालक और खलासी
हेरहंज बालूमाथ मार्ग पर शुक्रवार शाम पचफेड़ी ग्राम के पास एक कोयला लदा हाईवा पलट गया।जिससे कोयला सड़क पर बिखर गया और वाहन भी आंशिक रूप क्षतिग्रस्त हो गया है । मिली जानकारी के अनुसार जेएच19डी 3426 नंबर का हाईवा वाहन डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ थाना स्थित कुसमाही रेलवे कोल साइडिंग जा रही थी इसी क्रम में तीखी मोड पर हाईवा पलट गया।