महागामा: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने जन्मदिन पर महागामा को दी करोड़ों की सौगात, विकास योजनाओं की लगाई झड़ी।
Mahagama, Godda | Jun 22, 2026 ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने जन्मदिन को जन सेवा और विकास के नाम समर्पित करते हुए महागामा प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जन्मदिन के अवसर पर मंत्री ने क्षेत्र को विकास की कई बड़ी सौगातें देकर यह संदेश दिया की जनता का विकास ही उनके लिए सबसे बड़ा उत्सव है।