नोआमुंडी: बड़ा जामदा में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया
दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़ा जामदा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें बड़ा जामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, छोटा बाबू विनोद कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।