नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने मैथिली ठाकुर के प्रोग्राम के नाम पर ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार
नावकोठी पुलिस ने मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक प्रोग्राम करने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने वाले आरोपित को मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना से गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि आरोपित बेगूसराय पोखरिया वार्ड नंबर 35 के संतोष कुमार हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया है।