देवास नगर: श्री राम हनुमान मंदिर, इटावा देवास में सर्व जाति निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
श्री राम हनुमान मंदिर प्रांगण इटावा देवास पर सर्व जाति निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ देवास,श्री राम हनुमान सेवा संचालन समिति इटावा देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार शनिवार दोपहर 1 बजे स्थानीय श्री राम हनुमान मंदिर प्रांगण इटावा देवास पर सर्व जाति निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया आयोजित सम्मेलन में 22 कन्याओं का विवाह समारोह संपन्न हुआ