झालरापाटन: रामगंजमंडी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, पानी फेंकने पर हुआ विवाद, दो युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
रामगंज मंडी कस्बे में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि मामला यादव मोहल्ले का है। जहां एक पक्ष से दीपक और दूसरे पक्ष से इमरान गोरी को चाकू लगे हैं।