जहानाबाद: भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक का बलिदान दिवस मनाया गया, कहा- उन्हीं के कारण कश्मीर हमारा है
भारतीय जनता पार्टी पुरातन नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 72 वां बलिदान दिवस जिला भाजपा कार्यालय बभना में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें के गगनभेदी नारे लगाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।