जहानाबाद: फिदा हुसैन रोड पर खुले नाले में गिरने से एक व्यक्ति घायल, मोबाइल दुकान के सामान को भी नुकसान
फिदा हुसैन रोड में स्थित खुले नाले में गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हे स्थानीय लोगों के द्वारा बाहर निकाला गया यह घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे घटित हुई जब शेख आलम चक निवासी पप्पू नामक एक व्यक्ति फिदा हुसैन रोड से गुजर रहे थे तभी डॉक्टर के राजन के क्लीनिक के पास स्थित एक मोबाइल दुकान के पास खुले नाले में जा गिरे जिससे समान का भी नुकसान हुआ।