मसूदा: नाडी में रात्रि चौपाल का आयोजन, 27 शिकायतें मिलीं, 6 का मौके पर निस्तारण, कलेक्टर कमलराम मीणा ने सुनीं समस्याएं
Masuda, Ajmer | Jun 4, 2026 मसूदा ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान के लिए कलेक्टर कमलराम मीणा ने बुधवार रात्रि करीब 10 बजे तक ग्राम पंचायत नाड़ी में रात्रि चौपाल की।चौपाल में पेयजल,बिजली,सड़क, राजस्व,शिक्षा,योजनाओं से जुड़ी 27 शिकायतें आई।जिसमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।