गोरखपुर: आगामी त्योहारों की दृष्टिगत कोतवाली थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
कोतवाली थाना क्षेत्र परिसर में आगामी त्यौहार ईद और चैत्र रामनवमी के दृष्टिगत कोतवाली थाना क्षेत्र में संबंधित नागरिकों के साथ एक पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किल अधिकारी गौरव तिवारी ने बताया कि जिस तरह होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आगामी ईद और चैत्र रामनवमी भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए यह बैठक की गई।