आगरा: आगरा की दोनों ही लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ शुरू, मतदाताओं की लगी भीड़, प्रशासन ने लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जनपद आगरा की दोनों ही लोकसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें 38 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, दोनों ही लोकसभा सीटों पर 20 प्रत्याशियों की किस्मत भी दाव पर लगी है, जिसमें आगरा में 11 और फतेहपुर सीकरी में नौ प्रत्याशी मैदान में है, सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने चप्पे चप्पे पर जवानों की तैनाती की है, कड़े इंतजार किए हैं।