आगरा: जानलेवा हमले के मामले में आगरा न्यायालय ने एक अभियुक्त को सुनाई 3 साल की सजा, 31000 रुपए का लगाया जुर्माना
थाना रकाबगंज पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जानलेवा हमले के मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था, साक्ष्यों के आधार पर विवेचना समाप्त कर अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत आगरा न्यायालय ने अभियुक्त को 3 वर्ष के कारावास व 31000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।