आगरा: थाना मलपुरा अंतर्गत गांव भांडई में आपसी रंजिश को लेकर परिवार के दो पक्षों में हुआ झगड़ा,घायल जिला अस्पताल में भर्ती
आगरा के थाना मलपुरा अंतर्गत गांव भांडई में सोमवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडो से प्रहार किया। जिसमें एक बुजुर्ग और घर की महिलाएं चोटिल हुई हैं। मलपुरा पुलिस आरोपी पक्ष की तलाश में जुटी हुई हैं।