आगरा: मंडी समिति का डीसीपी सिटी ने लिया जायजा,पोलिंग पार्टियों और मतदान स्थल की सुरक्षा के लिए पुलिस रहेगी मुस्तेद
आगरा में 7 मई को लोकसभा चुनाव होने से पहले सोमवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीसीपी सिटी सूरज राय भी पहुँचे थे। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों के बाहर अर्धसैनिक बल और पुलिस पार्टी मौजूद रहेगी। अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी।