उरई: मोहल्ला लहरिया पुरवा में दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की हुई मौत, क्षेत्र अधिकारी ने दी जानकारी
Orai, Jalaun | Oct 17, 2024 गुरुवार की दोपहर 1:00 उरई के क्षेत्र अधिकारी कार्यालय में सीओ सिटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, डूडा कॉलोनी में पानी टपकने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को विवाद के दौरान धक्का दिया जिससे वह नीचे गिरकर घायल हुआ और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।