शामली: शामली में पुलिस ने GST चोरी कर राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले राजस्थान निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 19, 2026 रविवार दोपहर 1 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता की। एसपी ने बताया कि शामली जिले की सर्विलांस व थाना कोतवाली शामली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी बिलों के माध्यम से GST चोरी कर राजस्व क्षति पहुंचाने वाले एक शातिर अभियुक्त राजस्थान के नोरपुर निवासी विशाल राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।