लाडपुरा: तलवंडी में सीवरेज कार्य के दौरान ब्लास्टिंग से टूटी पानी की पाइपलाइन, सड़कों पर बहा पानी, लोगों में आक्रोश
Ladpura, Kota | Apr 7, 2026 कोटा शहर के तलवंडी क्षेत्र, वार्ड 71 के सेक्टर 2 एवं 3 में सीवरेज कार्य के दौरान ब्लास्टिंग की वजह से जलदाय विभाग की पाइपलाइन टूट गई। देर रात पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से भारी मात्रा में पानी सड़कों पर बह गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे आरोप है कि केडीए के ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।