अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत रेवाड़ी के बाल भवन में जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को दिनभर सांस्कृतिक मंच से गीता थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांधकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।