15 जनवरी को वादी द्वारा थाना कासिमपुर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त अतीक निवासी ग्राम सुभानखेडा थाना कासिमपुर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर नामजद अभियुक्त अतीक पर केस पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।