शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार और पात्र लाभार्थियों को आवास न मिलने का आरोप लगाते हुए सर्वधर्म एकता समिति के नेतृत्व में आवासहीन महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए डूडा अधिकारियों पर धन उगाही और गरीबों के शोषण का आरोप लगाया।