अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कुल्हाड़ी में हाथी ने ग्रामीण को कुचला, ग्रामीण की हुई मौत, हाथियों की मौजूदगी से दहशत
अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ी में बुधवार की सुबह हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है सूचना उपरांत वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची है हाथियों के मौजूदगी से ग्रामीणों में दर्शन का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रहे जंगल कटाई के बाद हाथी रहवासी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वन विभाग की टीम जांच में जुटी है।