मोहनिया: अंतरराज्यीय बस स्टैंड में शोभा की वस्तु बना निःशुल्क पेयजल, जिला परिषद के बैनर लगे, पर भीषड़ गर्मी में पानी नदारद
Mohania, Kaimur | Apr 18, 2026 भीषण गर्मी के बीच अंतरराज्यीय बस स्टैंड मोहनिया में यात्रियों को राहत देने के लिए लगाया गया निशुल्क पेयजल केंद्र अब महज शोभा की वस्तु बनकर रह गया है जिला परिषद द्वारा लगाए गए बैनर तो जगह-जगह नजर आ रहे हैं लेकिन वहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं,जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह ने रविवार दोपहर 12:40PM बजे फोन पर कहा जल्द वहां मिनरल वाटर की व्यवस्था कराई जा रही है।