हैदरगढ़: उस्मानपुर-अज्जौवा मार्ग 42 लाख में बनेगा, विधायक के प्रयास से 14 साल बाद मिली स्वीकृति, 20 हजार लोगों को होगा लाभ
कोठी थाना क्षेत्र में उस्मानपुर से अज्जौवा तक करीब 2400 मीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत के प्रयासों से इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली है। यह सड़क लगभग 14 साल पहले मंडी परिषद द्वारा बनाई गई थी, लेकिन पिछले एक दशक से अधिक समय से यह जर्जर हालत में थी।