रानीगंज प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली अररिया–सुपौल नई रेल लाइन के निर्माण कार्य में उस समय बाधा उत्पन्न हो गई जब पहुंचरा पंचायत के श्रीनगर बेदी रोड स्थित मिरचाईबाड़ी आदिवासी टोला के समीप बन रहे रेलवे ब्रिज की ऊंचाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के विरुद्ध जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।