गिरिडीह: जहरीले गुपचुप कांड के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, खाद्य विक्रेताओं पर छापेमारी
गिरिडीह में जहरीले गुपचुप कांड के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को 4 बजे से फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में गांधी चौक और बड़ा चौक सहित कई इलाकों में ठेला और खोमचा लगाने वाले खाद्य विक्रेताओं पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने कई दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।