सुपौल: सुपौल समाहरणालय में स्वच्छता अभियान के तहत SVEEP गतिविधि का आयोजन किया गया
Supaul, Supaul | Sep 25, 2025 आज गुरुवार को स्वच्छता अभियान के तहत SVEEP गतिविधि का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे समाहरणालय, सुपौल से प्रारंभ होकर एम.एस. गौरवगढ़ चौक तक जागरूकता रैली के रूप में निकाला गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ, निदेशक DRDA, प्रबंधक DRCC, जिला समन्वयक, ए.सी.ओ., डी.पी.एम. (स्वास्थ्य) सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।