सुपौल: लाउड पंचायत भवन में जीविका दीदियों की सहभागिता से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Supaul, Supaul | Sep 25, 2025 सुपौल। गुरुवार के दोपहर लगभग 12 बजे लाउड पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुपौल ज्योति गामी की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर चलाए जा रहे SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों की सक्रिय सहभागिता रही।