श्रीनगर: आठ लीटर चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर को किया गया गिरफ्तार
अवैध देसी चुलाई शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने बुधवार को तीन बजे छापेमारी कर एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि खुट्टी धुनैली पंचायत के वार्ड संख्या सात श्रीनगर में की गई छापेमारी के दौरान दुखनी उर्फ भिखनी देवी पति- नागो ऋषि के घर से आठ लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।