कैराना: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
एसआई गौरव चौहान ने कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव मंडावर निवासी उमेर ने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में युवक कथित रूप से आपत्तिजनक बातें कहता दिखाई दे रहा है। यही नहीं, वीडियो में एक युवती भी दिखाई दे रही है।