जखनिया: गाजीपुर में सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कोचिंग, अस्पताल और होटलों को फायर सेफ्टी व NOC के निर्देश दिए
गाजीपुर में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों और होटल संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।