कोटपूतली: कोटपूतली-बहरोड़ में प्री-मानसून सक्रिय, बारिश से गर्मी से मिली राहत
Kotputli, Alwar | Jun 6, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया है। ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।