बलरामपुर: थाना गौरा चौराहा में रमनगरा निवासी व्यक्ति ने गाली देने एवं मारने पीटने के मामले में भाई पर दर्ज कराया केस
रमनगरा निवासी व्यक्ति कमलेश ने थाना गौरा चौराहा में तहरीर देकर बताया कि उसके तीन भाई रछा राम,मक्कू एवं राजा राम उसे आवश्यक गाली गुप्ता दे रहे थे मना करने पर उसे लात मूंको से मारा पीटा है, आसपास के लोगों में शोर सुनकर उसे बचाया है और कहा कि जान से मारने की भी धमकी दिए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।