बलरामपुर: जिले के सभी पीएचसी एवं सी एच सी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1202 मरीजों का उपचार किया गया- CMO
जनपद के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेइया एवम् पिपरा एकडंगा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1202 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया गया।