बलरामपुर: मित्रता दिवस पर इंटरेक्ट क्लब आफ बालभारती ग्रेटर गर्ल्स ने नई बस्ती में दंत चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
इंटरैक्ट क्लब ऑफ बाल भारती ग्रेटर गर्ल्स ने दंत चिकित्सकों की मदद से मित्रता दिवस पर अपने सभी मित्रों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन बाल भारती इंटर कॉलेज में आयोजित किया।रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के दंत चिकित्सक डॉ सौरभ सिंह, डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ अफजाल अहमद एवं डॉ सालिम सिद्दीकी ने सभी का जांच करते हुए सभी को उचित परामर्श एवं दवाई का वितरण किया गया।