बालोद: 5 हजार रुपए महीने का झांसा देकर खोले गए बैंक खाते, 6.31 लाख के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के बाद कोरगुड़ा का आरोपी गिरफ्तार
Balod, Balod | Jun 17, 2026 बैंक खाता खुलवाकर हर महीने 5 हजार रुपए दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के बैंक खाते खुलवाकर एटीएम कार्ड, पिन और खातों से लिंक मोबाइल सिम अपने पास रख लेता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पासबुक और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है।