जमुई: महिसौड़ी रोड स्थित रुई के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ₹1.5 लाख का सामान जलकर हुआ राख
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 V2 मॉल के बगल में स्थित एक रुई के गोदाम में बुधवार की दोपहर 12:30 बजे अचानक आग लग गई। जब गोदाम से धुआं निकलता दिखा घटना की जानकारी हुई। उंसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जबतक आग पर काबू पाया गया, तबतक गोदाम में रखा सारा रुई और कपड़ा जलकर राख हो गया। इस अगलगी में करीब डेढ़ लाख रुपया का नुकशान हुआ है।