मुंगेर: मुंगेर पुस्तक मेले का भव्य आगाज, डीएम बोले— पुस्तकों का कोई विकल्प नहीं
Munger, Munger | Jun 11, 2026 ज्ञान, साहित्य और संस्कृति के महोत्सव के रूप में आयोजित चार दिवसीय मुंगेर पुस्तक मेले का गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। 11 से 14 जून तक चलने वाले इस पुस्तक मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निपाणिकर एवं उप विकास आयुक्त अजीत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में जिले के कई अधिकारी, साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्त