कोरबा: भैंस की तलाश में जंगल गया युवक हाथी के हमले का शिकार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Korba, Korba | Jun 29, 2026 कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत धवलपुर गांव में कल देर रात हाथी के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार गोंड (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार गोंड अपनी लापता भैंस की तलाश में जंगल गया था। इसी दौरान जंगल में विचरण कर रहे एक हाथी से उसका सामना हो गया। हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलने से उसकी मौक