बंडा: ग्राम गणेशपुरा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, पहले दिन निकली कलश यात्रा
Banda, Sagar | Apr 4, 2026 ग्राम गणेश पुरा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रथम दिन शनिवार को दोपहर दो बजे से गांव में कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार भी शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची। जहां कथा व्यास द्वारा गणेश पूजन कर विधि विधान से कथा प्रारंभ की।