इटाढ़ी: बक्सर पुलिस की पिछले 24 घंटे में कार्रवाई, 22 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹20,500 जुर्माना वसूला
अपराध नियंत्रण को लेकर बक्सर पुलिस सख्त हो गई है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 22 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 1 शराब के सेवन में 16 वारंट में 2 व अन्य मामले 3 अभियुक्त को जेल भेजा गया।