पोहरी: पोहरी में भीषण आग, होटल समेत तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
पोहरी कस्बे मे शनिवार तड़के भीषण आगजनी की घटना सामने आई है।कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित एक होटल,किराना दुकान गोदाम और एक मोबाइल दुकान में अचानक आग भड़क गई, जिससे लाखो रुपए का नुकसान हो गया।आग तेजी से फैलते हुए तीनो प्रतिष्ठानो को अपनी चपेट में ले गई।स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। जहा संचालको द्वारा शनिवार सुबह 9:30 बजे जानकारी दी।