ग्वालियर गिर्द: पड़ोसी के कुत्ते ने 8 साल की बच्ची को काटा, शिकायत करने पर की अभद्रता
उपनगर मुरार के घास मंडी पुरानी कचहरी इलाके में रहने वाले धीरज मित्तल की 8 साल की बेटी तृषा को उनके पड़ोसी सुनील सोनी के पालतू कुत्ते ने काट लिया।घटना बुधवार रात की है, जिसकी कायमी गुरुवार रात की गई है।दरअसल कारोबारी धीरज मित्तल अपनी दुकान बंद करके घर आ रहे थे। उनके घर के बाहर खेल रही 8 साल की बेटी तृषा को सुनील सोनी के पालतू कुत्ते ने पैर में काट लिया।