रायपुर: आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में महिला आरक्षक की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली, जांच जारी
Raipur, Raipur | Apr 12, 2026 11 अप्रेल शनिवार रात 9 बजे,राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पदस्थ महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा ने अपने सरकारी आवास में फांसी के फंदे में लटकी । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक और सनसनी फैल गई।जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षक अपने आवास में अकेली थीं, तभी उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।