प्रतापगढ़: राजगढ़ के आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में बांटी गई निशुल्क स्टेशनरी
प्रतापगढ़ के राजगढ़ स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन की मौजूदगी में छात्रों को ज्योमेट्री बॉक्स, कॉपियां, पेन और अन्य स्टेशनरी के साथ बिस्किट वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल सिंह व फाउंडेशन सदस्यों ने छात्रों को बेहतर भविष्य हेतु प्रेरित किया।