किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | May 4, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिला सचिवालय में जिला पर्यावरण समिति साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बजट घोषणाओं की क्रियान्वित एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जिले में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर माइक्रो लेवल पर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।